सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, महापौर सुमनलता अग्रवाल और एडीएम अम्बालाल मीणा ने दिखाई हरी झंडी
अलवर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को अलवर में उत्साह और उमंग के साथ रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। नेहरू उद्यान से शुरू हुई दौड़ को नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल और एडीएम सिटी अम्बालाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ का समापन इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। दौड़ में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
सरदार पटेल के योगदान को किया याद
आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करना और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के उनके संकल्प को आगे बढ़ाना रहा। इसके माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।
एनसीसी कैडेट्स और युवाओं ने लिया भाग
रन फॉर यूनिटी में जनप्रतिनिधियों के साथ एनसीसी कैडेट्स, माय भारत के स्वयंसेवकों, भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, स्थानीय युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर माय भारत के उप निदेशक पंकज यादव, जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


