More
    Homeराजस्थानअलवरसामाजिक सुरक्षा पेंशन में खाते अपडेट नहीं होने पर रुक सकता है...

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन में खाते अपडेट नहीं होने पर रुक सकता है लाभ

    बैंक विलय के बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल पर खाता व IFSC अपडेट जरूरी

    मिशनसच न्यूज, अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवश्यक सूचना जारी की है। विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 2 लाख 49 हजार 628 पेंशनर्स सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का राजस्थान ग्रामीण बैंक में विलय हो चुका है। इस कारण अनेक पेंशनर्स के बैंक खाता नंबर एवं IFSC कोड में परिवर्तन हुआ है। ऐसे सभी पेंशनर्स जिनके बैंक खाते अथवा IFSC कोड बदले हैं, उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल पर भी अपना अद्यतन खाता विवरण अपडेट कराना अनिवार्य है।

    उप निदेशक ने स्पष्ट किया कि जिन पेंशनर्स ने अभी तक पेंशन पोर्टल पर नया खाता नंबर या IFSC कोड अपडेट नहीं कराया है, वे शीघ्र ही ई-मित्र के माध्यम से अपना नया बैंक खाता विवरण जनाधार कार्ड में अपडेट करवाएं। इसके पश्चात पेंशन पीपीओ, बैंक पासबुक एवं जनाधार कार्ड (अपडेटेड मोबाइल नंबर सहित) लेकर मिनी सचिवालय स्थित कार्यालय उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर में संपर्क कर पेंशन पोर्टल पर खाता/IFSC कोड अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर खाता अथवा IFSC कोड अपडेट नहीं होने की स्थिति में पेंशन राशि का भुगतान बाधित हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित पेंशनर की स्वयं की होगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here