रोजगार जागरूकता कार्यक्रम में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की दी जाएगी जानकारी
अलवर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के अंतर्गत 19 जून को अलवर में राष्ट्रीय स्तरीय जागरूकता एवं प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नियोक्ताओं और कर्मचारियों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाना है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शैलेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम 19 जून को सायं 4:30 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान योजना के विभिन्न प्रावधानों और लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि औपचारिक रोजगार को प्रोत्साहन मिले और अधिक से अधिक पात्र नियोक्ता एवं कर्मचारी योजना से जुड़ सकें। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किया जाएगा।
ईपीएफओ ने संबंधित नियोक्ताओं, कर्मचारियों और हितधारकों से कार्यक्रम में भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त करने और उपलब्ध लाभों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

