कठूमर क्षेत्र में मरम्मत कार्य के कारण 27 जून सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
कठूमर। 132 केवी जीएसएस खेरली से जुड़े 33 केवी फीडरों के आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते शनिवार 27 जून 2026 को कठूमर सहित कई क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
कनिष्ठ अभियंता विकास जैन ने बताया कि 132 केवी जीएसएस खेरली से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों का रखरखाव कार्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य को सुरक्षित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति समय से पूर्व भी बहाल की जा सकती है।
विभाग के अनुसार इस दौरान 33 केवी जीएसएस घाटाभावर, गारू, बदनगढ़ी, खेरली, कठूमर और सौंख से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि के दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि शटडाउन के दौरान अनावश्यक विद्युत उपकरण बंद रखें तथा आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें। विभाग का कहना है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

