More
    Homeराजस्थानअलवरवनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन, 53 परीक्षा केंद्रों पर 14,770 अभ्यर्थी देंगे...

    वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन, 53 परीक्षा केंद्रों पर 14,770 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    28 जून को एक पारी में होगी परीक्षा, प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले होगा बंद

    अलवर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 28 जून को अलवर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। परीक्षा में जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर कुल 14,770 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम एवं परीक्षा प्रभारी योगेश डागुर ने बताया कि परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक एक ही पारी में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए बनाए गए 53 केंद्रों में 15 राजकीय तथा 38 निजी परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

    एक घंटे पहले बंद होगा प्रवेश, कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय

    उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) कार्यालय, कक्ष संख्या 122, मिनी सचिवालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो परीक्षा दिवस पर परीक्षा सामग्री जमा होने तक संचालित रहेगा।

    नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0144-2345077 निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए बताया गया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    सतर्कता और निगरानी के लिए विशेष दल तैनात

    परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा 9 सतर्कता दल तथा 26 उप-समन्वयक दल नियुक्त किए गए हैं। सभी अधिकारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here