More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर दौरे पर रहेंगे भूपेन्द्र यादव, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    अलवर दौरे पर रहेंगे भूपेन्द्र यादव, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

    अलवर सरिस्का टाइगर पुनर्स्थापन वर्षगांठ समारोह से लेकर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में रहेंगे शामिल

    अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव 28 जून को अपने संसदीय क्षेत्र अलवर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सरिस्का टाइगर पुनर्स्थापन की 18वीं वर्षगांठ समारोह सहित विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रातः 8:30 बजे होटल सरोवर प्रीमियर, अलवर में आयोजित सरिस्का टाइगर पुनर्स्थापन की 18वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे।

    राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ और नौगांवा में कई कार्यक्रम

    इसके बाद दोपहर 3:00 बजे थाना राजाजी पेट्रोल पंप के सामने, राजगढ़ बाइपास स्थित काली पहाड़ी में आयोजित मीणा समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

    सांय 4:30 बजे ग्राम खोहरा मलावाली (लक्ष्मणगढ़) में आयोजित बाबा प्रयागदास जी महाराज के मेले में भाग लेंगे। इसके पश्चात सांय 5:30 बजे लक्ष्मणगढ़ की पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के कार्यक्रम तथा 6:00 बजे कठूमर रोड स्थित चंद्रशेखर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    शाम को रामगढ़ और नौगांवा के कार्यक्रमों में रहेंगे उपस्थित

    दौरे के अंतिम चरण में केंद्रीय मंत्री सांय 7:15 बजे ग्राम सोनागढ़ अहीर (रामगढ़) पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि 8:00 बजे ग्राम शेरपुर (नौगांवा) स्थित लालदास जी महाराज मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

    केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर संबंधित क्षेत्रों में प्रशासन एवं आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here