More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह, शिक्षा सेवाओं का हुआ सम्मान

    अलवर में भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह, शिक्षा सेवाओं का हुआ सम्मान

    जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह में 30 भामाशाह और 13 प्रेरक सम्मानित

    अलवर। जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को ओसवाल जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 भामाशाहों एवं 13 प्रेरकों को साफा, शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

    समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अम्बालाल मीणा एवं जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सम्मान प्रदान करते हुए शिक्षा के विकास में भामाशाहों और प्रेरकों की भूमिका की सराहना की।

    शिक्षा के विकास में योगदान को बताया अमूल्य

    अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अम्बालाल मीणा ने कहा कि विद्यालयों के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में भामाशाहों एवं प्रेरकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भामाशाह की परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है और वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में उनका सहयोग समाज निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी है।

    उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं कर रहे, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

    30 भामाशाह और 13 प्रेरकों का हुआ सम्मान

    जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 30 भामाशाहों तथा 13 प्रेरकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के प्रति समाज के सहयोग और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया।

    कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् दिनेश शर्मा ने किया।

    इस अवसर पर जितेंद्र गोयल, अशोक पालावत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) महेश मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) देवेंद्र सिंह, डाइट प्राचार्य ओमप्रकाश, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भामाशाह, प्रेरक, शिक्षक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here