अलवर में माय भारत पोर्टल पर अधिकाधिक युवा पंजीयन के निर्देश, 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्रीमती बीना महावर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में माय भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भारत सरकार के माय भारत पोर्टल पर 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम द्वितीय श्रीमती बीना महावर ने कहा कि 15 अगस्त तक जिले में विशेष पंजीयन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर उन्हें ऑनबोर्ड करें, ताकि युवा विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों एवं अवसरों से जुड़ सकें।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में नोडल अधिकारी एवं कैंपस ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए जाएं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को माय भारत की आगामी वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान माय भारत की जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने समिति के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए पंजीयन अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस अवसर पर रोजगार विभाग के उपनिदेशक हरीश नैनकवाल, जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) महेश मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


