More
    Homeदुनियारूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक का बड़ा ड्रोन हमला? 800 से ज्यादा...

    रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक का बड़ा ड्रोन हमला? 800 से ज्यादा ड्रोन से बरपा कहर

    मास्को/कीव: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण सैन्य संघर्ष रविवार को और अधिक हिंसक हो गया। यूक्रेन ने रूसी क्षेत्रों पर सैकड़ों ड्रोनों के जरिए अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बोला, जिसमें कम से कम छह लोगों की जान चली गई। वहीं, इसके जवाब में रूस ने भी यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। रूसी हमले का असर यूक्रेन स्थित भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के स्वामित्व वाले 'आर्सेलरमित्तल' समूह के औद्योगिक प्रतिष्ठान पर भी पड़ा, जहां नुकसान के बाद काम आंशिक रूप से रोक दिया गया है।

    मॉस्को और रोस्तोव में ड्रोन की भारी बौछार

    रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रात भर में यूक्रेन के 822 ड्रोनों को मार गिराया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दावा किया कि राजधानी की ओर बढ़ रहे करीब 600 ड्रोनों में से एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र के ऊपर ही नष्ट कर दिया गया। उधर, रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों में 150 से अधिक ड्रोनों के हमले में पांच नागरिकों की मौत हुई, जबकि कई आवासीय इमारतों, एक रेलवे स्टेशन और पोडॉल्स्क में एक ऑनलाइन रिटेलर के गोदाम में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं।

    यूक्रेन में मिसाइल हमलों से तबाही और उद्योग पर असर

    जवाबी कार्रवाई में रूस ने भी यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर घातक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, क्रिवी रिह में दो, सूमी में एक और जापोरिज्जिया में दो लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों नागरिक घायल हुए हैं। इसी दौरान क्रिवी रिह स्थित आर्सेलरमित्तल प्लांट को भी रूसी मिसाइल से नुकसान पहुंचा। युद्ध के चार साल पूरे होने के करीब पहुंचते ही दोनों देशों के बीच हमले और अधिक घातक रूप लेते जा रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here