More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़नौकरी का सुनहरा मौका! 794 पदों पर भर्ती, रोजगार मेले में करें...

    नौकरी का सुनहरा मौका! 794 पदों पर भर्ती, रोजगार मेले में करें आवेदन

    राजनांदगांव व बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बलौदाबाजार जिलों में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। बुधवार, 6 मई को आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप के जरिए निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में कुल 980 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन मेलों का उद्देश्य स्थानीय शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर विभिन्न प्राइवेट सेक्टरों में सम्मानजनक नौकरी उपलब्ध कराना है।

    राजनांदगांव में 794 पदों के लिए भर्ती मेला

    राजनांदगांव जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। इसमें वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट (केवल महिला), नर्सिंग स्टाफ, केयर टेकर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, फायरमेन, ड्राइवर और अकाउंटेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चयन किया जाएगा। साथ ही सेफ इंटेलीजेंट और टैंगो सिक्योरिटी जैसी संस्थाओं द्वारा भारी संख्या में गार्ड, सुपरवाइजर और फील्ड ऑफिसर की भर्ती की जाएगी।

    बलौदाबाजार में 186 पदों पर प्लेसमेंट कैंप

    बलौदाबाजार जिले के सकरी स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप आयोजित होगा, जहाँ पांच निजी संस्थाएं इंटरव्यू लेंगी। यहाँ पीजी और बी.एड पास युवाओं के लिए शिक्षक के 10 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिसेप्शनिस्ट, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, मार्केटिंग और फील्ड ऑफिसर समेत कुल 186 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। यह आयोजन कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहा है।

    अनिवार्य दस्तावेज और पंजीयन प्रक्रिया

    इच्छुक उम्मीदवारों को ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति, आधार कार्ड और दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।

    विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने का मौका

    इन प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से शिक्षा, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, माइक्रो फाइनेंस, हेल्थ केयर और स्किल डेवलपमेंट जैसे विविध क्षेत्रों में करियर शुरू करने का सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थी सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचकर अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को इंटरव्यू दे सकते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here