More
    Homeमनोरंजनआमिर खान चिलचिलाती गर्मी के बावजूद गुजरात के वडोदरा शहर में कर...

    आमिर खान चिलचिलाती गर्मी के बावजूद गुजरात के वडोदरा शहर में कर रहे हैं ‘सितारे जमीन पर ‘ की शूटिंग!

    नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सुपरस्टार आमिर खान ने दर्शकों को कई बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। दुनिया भर में उनके फैंस हैं और लोग उन्हें फ़िल्मों में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। फिलहाल फैंस उनकी अगली फिल्म सितारे ज़मीन पर के बारे में और ज्यादा जानने के लिए एक्साइटेड हैं। ऐसे में आ रही ताज़ा खबर यह है कि आमिर खान वडोदरा के गर्म मौसम में फिल्म की शूटिंग करने में बिजी हैं। इंडस्ट्री के एक इंडिपेंडेंट सोर्स के मुताबिक आमिर खान सितारे ज़मीन पर की लगातार शूटिंग कर रहे हैं। दिल्ली में शूटिंग खत्म करने के बाद अब वे वडोदरा में शूटिंग कर रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी के बावजूद, सुपरस्टार शेड्यूल पर टिके रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। जब से आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर की घोषणा हुई है, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतज़ार है। आमिर खान इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख और दर्शील सफारी के साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म को आरएस प्रसन्ना डायरेक्ट कर रहे हैं। आमिर खान को एक और दिलचस्प और दमदार कहानी के साथ वापसी करते हुए देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।

    डाउन सिंड्रोम पर ध्यान केन्द्रित करेगी फिल्म की कहानी 

    फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम पर ध्यान केन्द्रित करेगी। फिल्म के रिलीज होने के साथए आमिर खान डाउन सिंड्रोम के बारे में बातचीत शुरू करना चाहते हैं, जिनके जरिए वह उन लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को संवेदनात्मक तरीके से देखने में मदद करेंगे। यह फिल्म सच में अनोखी होने वाली है, क्योंकि यह अपने जरिए एक नए विषय को दर्शकों के सामने लाएगी और यह समाज को किस तरह से प्रभावित करेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here