More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशMP चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को मिला एक साल का एक्सटेंशन

    MP चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को मिला एक साल का एक्सटेंशन

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मौजूदा चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को 1 साल का एक्सटेंशन मिल गया है। अब वो साल 2026 में रिटायर होंगे, डीओपीटी जल्द ही एक्सटेंशन देने के संबंध में आदेश जारी करेगा। अब कई अधिकारियों को मुख्य सचिव बनने के लिए अनुराग जैन के रिटायरमेंट का इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी मुख्य सचिव इसी महीने की आखिरी तारीख यानी 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब वह एक साल और इस पद पर बने रहेंगे। अनुराग जैन ने सितंबर 2024 में ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव में पदभार संभााला था।

    सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

    सीएम ने लिखा, मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करे, मेरी मंगलकामनाएं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here