More
    Homeराज्यपंजाबसंजीव अरोड़ा ने पंजाबी में ली शपथ, CM मान के मंत्रिमंडल में...

    संजीव अरोड़ा ने पंजाबी में ली शपथ, CM मान के मंत्रिमंडल में हुई एंट्री

    पंजाब में संजीव अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उद्योग और NRI विभाग की जिम्मेदारी मिली। जानिए भगवंत मान मंत्रिमंडल में फेरबदल की पूरी खबर।

     

    चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आज संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी कैबिनेट के मंत्री ,विधायक आदि राजभवन में मौजूद थे।

    मात्र 11 मिनट तक चले इस छोटे से समारोह में संजीव अरोड़ा ने पंजाबी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में साथ ली है।

    बता दें कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से NRI मामले का विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को उद्योग और NRI मामले का विभाग दिया गया है। वहीं, अब कुलदीप सिंह धालीवाल को कोई बड़ा विभाग मिलने का आसार बढ़ गया है।

    भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या फिर हुई 16
    भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या फिर से 16 हो गई है। संजीव अरोड़ा के मंत्री बनने से यह 17 हो गई थी, लेकिन अब कुलदीप धालीवाल को हटाने से यह 16 हो गई है। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इन तीन सालों में अर्श से फर्श तक का सफर किया है।

    उन्हें पहले कृषि, ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग जैसे बड़े महकमे दिए गए थे, जहां उन्होंने सैकड़ों एकड़ जमीन खाली करवाई। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें NRI मामले का विभाग दे दिया गया था। साथ ही, एक ऐसा महकमा दे दिया, जो वास्तव में था ही नहीं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here