More
    HomeखेलICC T20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल आया सामने,...

    ICC T20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल आया सामने, भारत का पहला मैच आज; कैसे देखें लाइव

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमों को कंडीशन में ढलने के लिए वॉर्म अप मैच खेलने को मिलेंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अभ्यास मैचों का आगाज होने जा रहा है। बता दें, टीम इंडिया को कुल 3 वॉर्म अप मैच खेलने हैं। दो मुकाबले भारतीय ए टीम दूसरी टीमों को प्रैक्टिस कराने के लिए खेलेगी, वहीं सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली सीनियर टीम इंडिया को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक ही वॉर्म अप मैच खेलना है। आईए एक नजर ICC टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मुकाबलों के शेड्यूल पर डालते हैं-

    ICC को पाक पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए; मैच बॉयकॉट करने पर भड़के गावस्कर

    T20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैच कब से कब तक खेले जाएंगे?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच 2 फरवरी से 6 फरवरी तक खेले जाएंगे।

    T20 वर्ल्ड कप से पहले क्यों जरूरी है वॉर्म अप मैच?

    वार्म-अप गेम्स टीमों को कम दबाव वाले माहौल में अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ऑफिशियल T20I मैचों के उलट, इन मैचों में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी होती है। स्क्वाड के सभी 15 सदस्यों को हिस्सा लेने की इजाजत होती है, और टॉस के समय कोई फिक्स्ड प्लेइंग XI घोषित करना जरूरी नहीं होता। यह सेटअप टीमों को खिलाड़ियों को आजादी से रोटेट करने, वर्कलोड मैनेज करने और मैच के नतीजों की चिंता किए बिना कई कॉम्बिनेशन आजमाने में मदद करता है।

    U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का शेड्यूल हुआ साफ, भारत का मुकाबला कब और किस से?

    T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

    2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में दोपहर 3 बजे IST
    2 फरवरी – इंडिया A बनाम USA नवी मुंबई में शाम 5 बजे IST
    2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली चेन्नई में शाम 7 बजे IST
    3 फरवरी – श्रीलंका A बनाम ओमान कोलंबो में दोपहर 1 बजे IST
    3 फरवरी – नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में दोपहर 3 बजे IST
    3 फरवरी – नेपाल बनाम UAE चेन्नई में शाम 5 बजे IST
    4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड बेंगलुरु में दोपहर 1 बजे IST
    4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज बेंगलुरु में दोपहर 3 बजे IST
    4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो में शाम 5 बजे IST
    4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका नवी मुंबई में शाम 7 बजे IST
    5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो में दोपहर 1 बजे IST
    5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल चेन्नई में दोपहर 3 बजे IST
    5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम USA नवी मुंबई में शाम 5 बजे IST
    6 फरवरी – इटली बनाम UAE चेन्नई में दोपहर 3 बजे IST
    6 फरवरी – इंडिया A बनाम नामीबिया बेंगलुरु में शाम 5 बजे IST

    T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मैच लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट डिटेल

    T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले लाइव नहीं होंगे। चुनिनंदा मुकाबलों को लाइव दिखाया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here