ग्रामीण सेवा शिविर अलवर में 5.46 लाख से अधिक कार्य हुए संपादित, 1.51 लाख ग्रामीणों तक पहुंचीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जिले में 12 जून से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। 12 जून से 25 जून तक आयोजित शिविरों में 5,46,371 प्रकरणों का निस्तारण एवं विभिन्न कार्य संपादित किए गए, जबकि 1,51,822 ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।
राजस्व, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने किए हजारों कार्य
राजस्व विभाग ने नामांतरण, सीमाज्ञान, विभाजन, प्रमाण-पत्र जारी करने, भूमि आवंटन एवं अतिक्रमण हटाने सहित हजारों प्रकरणों का निस्तारण किया। पंचायती राज विभाग ने 5,596 पट्टे जारी किए, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े कार्य किए तथा हजारों लोगों को जागरूक किया।
ग्रामीण विकास विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और राजीविका के तहत लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक खाते खुलवाने और ऋण स्वीकृति जैसे कार्य भी किए।
स्वास्थ्य, पेयजल और ऊर्जा सेवाओं में भी तेजी
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने हैंडपंप मरम्मत, पेयजल गुणवत्ता जांच, पाइपलाइन लीकेज और जलापूर्ति संबंधी शिकायतों का समाधान किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं की जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, टीकाकरण, टीबी जांच, आयुष्मान कार्ड वितरण और बीपी-शुगर जांच सहित हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
ऊर्जा विभाग ने बिजली आपूर्ति, मीटर, ट्रांसफार्मर, विद्युत लाइन एवं नए कनेक्शनों से जुड़े 2,975 प्रकरणों का निस्तारण किया।
महिला एवं बाल विकास, पशुपालन और कृषि विभाग की भी सक्रिय भूमिका
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मातृ वंदन योजना, मातृ पोषण योजना, पोषण अभियान, अमृत आहार, न्यूट्री किट एवं आंगनबाड़ी सेवाओं के माध्यम से हजारों लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया। पशुपालन विभाग ने पशु उपचार, टीकाकरण, कृमिनाशक दवा वितरण एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बड़ी संख्या में पशुपालकों को लाभान्वित किया।
कृषि विभाग ने किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलिसियां वितरित कीं। वन विभाग ने 6,552 पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया।
अन्य विभागों ने भी दिए जनसेवा के बेहतर परिणाम
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, आयुष, परिवहन, सहकारिता, आयोजना, सार्वजनिक निर्माण, सैनिक कल्याण और आपदा प्रबंधन सहित अन्य विभागों ने भी शिविरों के दौरान विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़े हजारों प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई।
जिला प्रशासन के अनुसार ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को गांव स्तर पर पहुंचाकर लोगों को त्वरित राहत देना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

