More
    Homeकिशनगढ़ बास में दो साल बाद लौटी आज़ादी की खुशी, तिरंगा फहरते...

    किशनगढ़ बास में दो साल बाद लौटी आज़ादी की खुशी, तिरंगा फहरते ही गूंजा देशभक्ति का जयघोष

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर किशनगढ़ बास के खेल मैदान में दो साल बाद फिर से तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम और अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। वहीं खैरथल जिला मुख्यालय पर 25 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    मिशनसच न्यूज, किशनगढ़ बास।
    15 अगस्त 2025 का दिन किशनगढ़ बास के लिए खास रहा। जिले के नामकरण और मुख्यालय परिवर्तन को लेकर लंबे समय से विवाद और असमंजस के बीच दो साल बाद यहां के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह अपने खेल मैदान में मनाया। तिरंगे के फहराते ही पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया और नागरिकों की आंखों में खुशी की चमक साफ दिखाई दी।

    🇮🇳 दो साल बाद लौटी रौनक

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर जब उपखंड मुख्यालय के खेल मैदान पर उपखंड अधिकारी मनीष जाटव ने ध्वजारोहण किया और मार्चफास्ट की सलामी ली, तो माहौल गूंज उठा। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया और बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

    भर्तृहरि के नाम की चर्चा

    कार्यक्रम में भर्तृहरि का नाम भी चर्चा में रहा। खास बात यह रही कि हाल ही में खैरथल-तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर रखा गया है और उसी समय किशनगढ़ बास में दो साल बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होना, लोगों ने इसे संयोग और न्याय का प्रतीक माना। भर्तृहरि को न्याय का देवता कहा जाता है और इस मौके को लोगों ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा।

    कार्यक्रम में शामिल लोग

    समारोह में राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व विधायक रामहेत यादव, प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष परमानंद लखयाणी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    शहर के विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण हुआ। भाजपा कार्यालय, अनाज मंडी, कृषि कार्यालय और नगर पालिका भवन पर पूर्व विधायक रामहेत यादव ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    खैरथल में जिला स्तरीय समारोह

    जिला स्तरीय मुख्य समारोह पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में आयोजित किया गया। यहां जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस, एनसीसी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्चफास्ट प्रस्तुत किया।

    इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 लोगों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    ये हुए सम्मानित

    सम्मान पाने वालों में उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर, तहसीलदार मुंडावर लोकेश कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा यादव, टपूकड़ा बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम यादव, सीताराम (सहायक स्वास्थ्य अभियंता), शांति देवी (कर्मचारी), गुरुदत्त शर्मा (वरिष्ठ अध्यापक), सीमा देवी (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), भामाशाह प्रकाश दादानी, मनीष शर्मा (लेखाधिकारी), डॉ. अरविंद गेट (सीएमएचओ), महेंद्र कुमार सैनी (वनरक्षक), गोविंद प्रसाद (सूचना सहायक), नरपत सिंह चारण (राजस्व अधिकारी), राजेश कुमार यादव (वरिष्ठ सहायक), हरिओम सैनी (योगाचार्य), अमित चौधरी (कनिष्ठ सहायक), मोनी बाबा आश्रम गौशाला, शंकर सिंह नरूका (अभियंता), संजय कुमार (पर्यटन विभाग), छात्रा निकिता वर्मा व कोमल, कर्मचारी सुरेंद्र कुमार, अर्चना गुप्ता (सूचना सहायक) और सरपंच जसाई पंचायत शामिल रहे।

    गणमान्य लोगों की मौजूदगी

    कार्यक्रम में विधायक किशनगढ़ बास दीपचंद खैरिया, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, एएसपी रतनलाल भार्गव, एडीएम शिवपाल जाट, नगर परिषद सभापति हरिश रोघा, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, और नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here