More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्रीय कारागार उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी वसीम खान गिरफ्तार

    केंद्रीय कारागार उपद्रव मामले में बड़ी कार्रवाई, हार्डकोर अपराधी वसीम खान गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में केंद्रीय कारागार से जुड़े मामले का खुलासा, अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आरोपी

    अलवर। केंद्रीय कारागार में बंदियों के साथ मारपीट और उपद्रव के चर्चित मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी वसीम खान को अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय कारागार में हुई मारपीट और उपद्रव की घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान वसीम खान की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

    कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक वसीम खान एक हार्डकोर अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के समय वह भी केंद्रीय कारागार में बंद था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने उसे अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए अलवर लाकर गिरफ्तार किया।

    पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों के साथ उसके संबंधों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को भी जोड़ा जा रहा है।

    पुलिस का कहना है कि यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here