More
    Homeग्राम पलवा में 16 जून को रात्रि चौपाल का होगा आयोजन

    ग्राम पलवा में 16 जून को रात्रि चौपाल का होगा आयोजन

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी 16 जून (रविवार) को सांय 7 बजे से ग्राम पलवा (राजगढ़) स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणजन से संवाद कर स्थानीय समस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और सुझावों पर चर्चा करेंगे तथा समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

    प्रशासन की ओर से ग्रामीणजन से अपील की गई है कि वे समय पर चौपाल में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here