More
    Homeजिला स्तरीय जनसुनवाई 19 जून को आयोजित होगी

    जिला स्तरीय जनसुनवाई 19 जून को आयोजित होगी

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आगामी 19 जून (बुधवार) को प्रातः 11 बजे से मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

    इस जनसुनवाई में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और आमजन की शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी बात रखें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here