मां के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे काठूवास, जताई संवेदना
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अलवर जिले के ग्राम काठूवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
नेताओं ने टीकाराम जूली और उनके परिजनों से मिलकर माताजी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया जीवन में सबसे बड़ा सहारा होता है और उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति होती है।
शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी काठूवास पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


