More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान हाउसिंग बोर्ड के वास्तुविद पुष्पक भगवती को पीएचडी, शोध से मिलेगी...

    राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के वास्तुविद पुष्पक भगवती को पीएचडी, शोध से मिलेगी स्थापत्य को नई दिशा

    एनआईटी पटना से पुष्पक भगवती को पीएचडी की उपाधि हासिल, पीएचडी शोध में वास्तु और विज्ञान का किया समन्वय

    जयपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की योजना शाखा में कार्यरत वास्तुविद पुष्पक भगवती ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी पटना से वास्तुकला (आर्किटेक्चर) के क्षेत्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने वरिष्ठ प्रोफेसर मनोज कुमार के मार्गदर्शन में “वास्तु और विज्ञान” विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

    इस उपलब्धि के साथ पुष्पक भगवती राजस्थान के उन चुनिंदा वास्तुविदों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने स्थापत्य कला और वास्तुकला के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शोध कर डॉक्टरेट की उपाधि अर्जित की है।

    आधुनिक स्थापत्य और पारंपरिक ज्ञान का समन्वय

    उनका शोध परंपरागत भारतीय ज्ञान ‘वास्तु’ और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित है। माना जा रहा है कि यह शोध भविष्य में आवासीय योजनाओं, शहरी विकास और आधुनिक स्थापत्य कला के क्षेत्र में नई सोच और उपयोगी दिशा प्रदान करेगा।

    विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार का शोध पारंपरिक सिद्धांतों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

    हाउसिंग बोर्ड का बढ़ाया गौरव

    पुष्पक भगवती की इस उपलब्धि से राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का गौरव बढ़ा है। साथ ही वास्तुकला, नगर नियोजन और भवन निर्माण के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को भी नई पहचान मिली है।

    उनकी सफलता पर हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे युवा वास्तुविदों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here